राज्य कृषि समाचार (State News)

दतिया: सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए आवेदन 12 जून तक आमंत्रित

10 जून 2026, दतिया: दतिया: सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए आवेदन 12 जून तक आमंत्रित –  परियोजना संचालक आत्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दतिया जिले के किसान  भाइयों से कहा गया है कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा के तहत वर्ष 2025-26 की गतिविधियों के आधार पर कृषक पुरस्कार कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि यंत्रीकरण के प्रति विकासखण्ड 05 सर्वाेत्तम कृषक पुरस्कार जिसकी प्रति पुरस्कार राशि रूपये 10,000 एवं 10 जिला स्तरीय सर्वाेत्तम कृषक पुरस्कार जिसकी प्रति पुरस्कार राशि रूपये 25,000 दिये जाने के लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके लिये कृषकों द्वारा खेती में अपनाई गई कृषि तकनीकी उपज एवं उत्पादकता के आधार पर, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य पालन संबंधित गतिविधियों के आधार पर इच्छुक कृषक अपने-अपने आवेदन कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, बी०टी०एम० विकासखण्ड दतिया, सेवढ़ा, भाण्डेर से प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं। सहयोगी विभागों के आवेदन संबंधित विभागों के कार्यालयों में जमा किये जा सकते है।

पूर्व में आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 तक निर्धारित की गई थी कृषकों की प्रविष्टियां प्राप्त ना होने से अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुये अब 12 जून 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित प्रारूप में आवेदन की सम्पूर्ण प्रविष्टियां एवं आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, बी०टी०एम० विकासखण्ड दतिया, सेवढ़ा, भाण्डेर अथवा कार्यालय परियोजना संचालक आत्मा डगरई टोल के पास झांसी हाइवे दतिया में जमा किये जा सकते है। प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन निर्धारित प्रक्रिया एवं जिला स्तरीय मूल्यांकन समिति के द्वारा मूल्यांकन प्रक्रिया पूर्ण कर अंतिम चयन किया जावेगा। चयन में कलेक्टर सह अध्यक्ष आत्मा गवर्निंग बोर्ड जिला दतिया का निर्णय अंतिम होगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements