Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को डीएपी का वितरण डबल लॉक से लॉटरी द्वारा होगा- कलेक्‍टर जबलपुर

14 नवंबर 2024, जबलपुर: किसानों को डीएपी का वितरण डबल लॉक से लॉटरी द्वारा होगा- कलेक्‍टर जबलपुर –  कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना ने  गत दिनों  उर्वरक वितरण को लेकर एसडीएम, डीएमओ व कृषि अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि खाद वितरण व्‍यवस्‍था को सुनिश्चित करें, किसानों को खाद लेने के लिए लाइन में न लगना पड़े।

कलेक्टर ने कहा कि 14 नवंबर को तहसील स्तर पर एसडीएम की मौजूदगी में किसानों के नाम लॉटरी सिस्टम से निकाले, इसके लिए किसान अपने आधार, खाता और बी-1 की कॉपी जमा करें। उन्होंने कहा कि डीएपी का वितरण डबल लॉक से ही होगा। जहां संबंधित क्षेत्र के एसडीएम किसानों की लॉटरी से नाम निकाले और खाद वितरण करें।

जिन किसानों के नाम लॉटरी में नहीं है उनका नाम दूसरे दिन निकालें। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि पाटन और सिहोरा एसडीएम व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करें और जितना स्‍टॉक है उसी आधार पर लॉटरी निकालें। लॉटरी के लिए 13 नवंबर को दोपहर तक आवेदन मंगा लें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि खाद की उपलब्धता के आधार पर किस- किस दिन कितनी खाद का वितरण करना है यह पहले से सुनिश्चित हो जाये। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि लॉटरी सिस्टम में पारदर्शी तरीके से खाद का वितरण सुनिश्चित कराएं ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com