Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

निर्धारित दर से ही बेचा गया डीएपी खाद – जिला सहकारी बैंक

12 नवम्बर 2022, खरगोन: निर्धारित दर से ही बेचा गया डीएपी खाद – जिला सहकारी बैंक – एक अख़बार में  सताजना संस्था में किसानों को 1900 रूपये में डीएपी खाद विक्रय किया गया है जो सरकारी मूल्य से 700 रू.ज्यादा का समाचार प्रकाशित हुआ था। समाचार पत्र में इस आशय की  शिकायत भारतीय किसान संघ द्वारा बड़वाह  द्वारा विधायक श्री सचिन बिर्ला से की गई थी। इस बारे में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित खरगोन के प्रबंध संचालक ने स्पष्टीकरण दिया है।

प्रकाशित समाचार के संबंध  में स्थिति स्पष्ट करते हुए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित खरगोन के प्रबंध संचालक श्री राजेन्द्र आचार्य ने बताया है कि मप्र. राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित भोपाल के द्वारा खरीफ 2021 में तीन बार डीएपी के विक्रय दरें संशोधित की गई थी। इनमें म.प्र. राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित भोपाल द्वारा 23 अप्रैल 2021 को निर्धारित विक्रय दर 1700 रूपये, 21 मई 2021 को 1900 रूपये तथा 11 मई 2021 को 1200 रूपये डीएपी खाद प्रति बोरी की दर से निर्धारित की गई थी।      

विपणन संघ के उक्त जारी पत्रों में स्पष्ट किया गया था कि पुरानी एमआरपी की दरें अनुसार ही विक्रय करें तथा नवीन दरें तत्काल प्रभाव से आगामी सूचना तक प्रभावशील रहेंगी। विपणन संघ द्वारा 20 मई 2021 के शेष स्टॉक अधिक मूल्य से क्रय था। उसका अंतर की राशि का मूल्य संस्था को प्रदाय किया गया है। दरें भूतलक्षी प्रभाव से प्रभावशील नहीं होने के कारण किसानों को अंतर की राशि का लाभ नहीं दिया जा सकता। ऐसी स्थिति में यह स्पष्ट किया जाता है कि संस्थाओं द्वारा किसी भी किसान को निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर खाद विक्रय नहीं किया गया और न ही किसी किसान को नगद खाद विक्रय किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (11 नवम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )