बड़वानी जिले में जिले में वर्तमान में 27093 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध
08 सितंबर 2026, बड़वानी: बड़वानी जिले में जिले में वर्तमान में 27093 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध – जिले के किसान भाईयों हेतु आगामी रबी मौसम 2026-27 में उनकी आवश्यकतानुसार रासायनिक खाद उपलब्ध कराने हेतु शासन द्वारा अग्रिम भण्डारण योजना अंतर्गत उर्वरकों का भण्डारण करवाया जा रहा है । योजना में 4 प्रमुख उर्वरक यूरिया, डी.ए.पी., कॉम्प्लेक्स व पोटाश को शामिल किया गया है । योजना 1 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक ही है ।
किसान कल्याण तथा कृषि विकास बड़वानी के उप संचालक से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्तमान में सहकारी संस्थाओं में यूरिया 6691 मीट्रिक टन, डीएपी 1285 मीट्रिक टन, एनपीके 4976 टन, पोटाश 1104 मीट्रिक टन सुपर फास्फेट 3761 मीट्रिक टन अमोनियम सल्फेट160 मीट्रिक टन संस्थागत कुल 17979 मीट्रिक टन एवं निजी क्षेत्र में यूरिया 2676 मीट्रिक टन, डीएपी 148 मीट्रिक टन, एनपीके 1390 टन, पोटाश 385 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 4390 मीट्रिक टन अमोनियम सल्फेट125 मीट्रिक टन निजी क्षेत्र कुल 9114 मीट्रिक टन का भंडारण कराया गया है। इस प्रकार जिले में कुल रबी सीजन का लक्ष्य 74550 मीट्रिक टन के विरुद्ध 27093 मीट्रिक टन का भंडारण किया गया है ।
जिले में उर्वरकों की नियमित आपूर्ति जारी है । आगामी रबी मौसम 2026-27 हेतू यूरिया 37800 मीट्रिक टन, डीएपी 6000 मीट्रिक टन, एनपीके 8700 टन, पोटाश 3000 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 18800 मीट्रिक टन अमोनियम सल्फेट 250 मीट्रिक टन कुल 74550 मीट्रिक टन का लक्ष्य प्रस्तावित है। अतः जिले के समस्त किसान भाईयों से अनुरोध है कि अपने बैंक की लिमिट अनुसार रबी फसलों हेतु ई-टोकन बुकिंग कर यूरिया, डी.ए.पी.व अन्य खादों का अग्रिम भंडारण समय पूर्व अभी से उठाव कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

