राज्य कृषि समाचार (State News)

खीरा-करेला की खेती से बदली किसान बाबूलाल की किस्मत, अब रोजाना कमा रहे ₹40 हजार; जानिए कैसे

12 अगस्त 2026, भोपाल: खीरा-करेला की खेती से बदली किसान बाबूलाल की किस्मत, अब रोजाना कमा रहे ₹40 हजार; जानिए कैसे – मध्यप्रदेश के उद्यानिकी विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन से आगर मालवा जिले के ग्राम बड़ागांव, विकासखण्ड नलखेड़ा के प्रगतिशील किसानबाबूलाल यादव ने आधुनिक खेती अपनाकर सफलता की नई मिसाल कायम की है। कृषक यादव ने अपने 2 हेक्टेयर खेत में खीरा, करेला एवं गेंदा की खेती मल्चिंग विथ ड्रिप इरीगेशन तकनीक से की है। करेले की लहलहाती बेलें और स्वस्थ फसल इस तकनीक की सफलता का प्रमाण हैं।

इस वैज्ञानिक पद्धति से पानी, श्रम और उर्वरक की बचत के साथ-साथ फसल की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। मल्चिंग से खरपतवार नियंत्रण और नमी संरक्षण हुआ, वहीं ड्रिप से पौधों को समय पर पानी मिला।

रोजाना हो रही 40 हजार की कमाई

किसान  यादव के अनुसार प्रतिदिन उनके खेत से लगभग 10 क्विंटल सब्जियां मंडी में विक्रय के लिए जाती है। इससे उन्हें प्रतिदिन लगभग 40 हजार रुपये की आय प्राप्त हो रही है। गेंदा की फसल से अतिरिक्त आय भी हो रही है। श्री बाबूलाल की यह सफलता क्षेत्र के किसानों को भी प्रेरित कर रही है। अब अन्य किसान भी उद्यानिकी विभाग से संपर्क कर फूलों एवं सब्जियों की मल्चिंग खेती अपनाने के लिए आगे आ रहे हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture