रतलाम जिले में बे-मौसम बारिश होने से फसलों का किया सर्वे
किसी भी फसल को क्षति नहीं पाई गई
20 फरवरी 2026, रतलाम: रतलाम जिले में बे-मौसम बारिश होने से फसलों का किया सर्वे – लेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने गत दिवस जिले में हुई बे-मौसम बारिश के कारण जिले में फसल नुकसानी के सर्वे हेतु राजस्व निरीक्षक, कृषि अधिकारी/कर्मचारी एवं पटवारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर के निर्देशानुसार राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं कृषि विभाग की टीम द्वारा आज तहसील बाजना, तहसील सैलाना, तहसील जावरा, तहसील पिपलौदा, तहसील रावटी एवं तहसील ताल के ग्राम निपानिया लीला, माल्या ताल, कसारी हरोड, मीनावदा में फसलों का सर्वे किया गया। इन स्थानों पर सर्वे के दौरान बारिश से किसी भी फसल को क्षति और नुकसानी नही पाई गई।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

