Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को प्रोत्साहित करने हेतु वीडियो प्रतियोगिता आयोजित

1 जुलाई 2022, इंदौर । किसानों को प्रोत्साहित करने हेतु वीडियो प्रतियोगिता आयोजित – भारत सरकार और मध्यप्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने किसानों को प्रोत्साहित करने हेतु एक वीडियो प्रतियोगिता आयोजित की है। जिसमें तीन श्रेणियों में वीडियो बनाकर किसान कुल 19 हज़ार के ईनाम जीत सकते हैं।आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई निर्धारित की गई है।

उल्लेखनीय है कि किसान भागीदारी ,प्राथमिकता हमारी अभियान के अंतर्गत देश भर से किसानों के वीडियो आमंत्रित किए हैं। इसमें प्रगतिशील भारत के 75 साल और किसानों के गौरवशाली इतिहास और उनकी उपलब्धियों का प्रदर्शन किसान वीडियो प्रतियोगिता के माध्यम से किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसान इन तीन श्रेणियों में अपने वीडियो भेज सकते हैं -प्रथम श्रेणी -किसान की सफलता की कहानियां और आय में वृद्धि के बारे में वीडियो। द्वितीय श्रेणी -नवीन पद्धतियों के परिणामस्वरूप प्राप्त उच्च उत्पादकता आधारित वीडियो। तृतीय श्रेणी -कृषि मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं से प्राप्त लाभ की जानकारी देने वाला वीडियो।

15 जून से आरम्भ हुई इस प्रतियोगिता में वीडियो भेजने की अंतिम तारीख 8 जुलाई निर्धारित की गई है। किसान प्रतिभागी एक या तीन श्रेणियों में वीडियो बना सकते हैं। वीडियो की अधिकतम अवधि 3 मिनट होनी चाहिए। अपना वीडियो बनाकर इस लिंक पर तुरंत भेजें -https://www.kooapp.com/koo/agrigoi/47a0eac6 -3c47-4ee1-ac8f -1cfc8a4f6014

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: दक्षिण -पश्चिम मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें