Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फसल बीमा पाठशाला आयोजित

12 मार्च 2025, हरदा: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फसल बीमा पाठशाला आयोजित –  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा महिलाओं के सम्मान में फसल उप संचालक कृषि कार्यालय में शनिवार को बीमा पाठशाला का आयोजन किया गया।

उप संचालक कृषि श्री जे.एल. कास्दे ने बताया कि फसल बीमा पाठशाला में बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक श्री लोकेश कुमार सैनी ने महिलाओं को फसल बीमा के लाभ और बीमा करवाने संबंधित जानकारी वीडियो क्लिप के माध्यम से दी।

इस अवसर पर क्विज का आयोजन भी किया गया जिसमें प्रथम पांच विजेताओं को विशेष उपहार वितरित किये गये। इस अवसर पर कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती संगीता डावर एवं मंजू रावत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व महिलाएं उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com