Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण आयोजित, बीमा लाभ में पारदर्शिता पर जोर रबी फसलों के सटीक आकलन हेतु राजस्व अमले को व्यावहारिक प्रशिक्षण  

30 जनवरी 2026, जयपुर: फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण आयोजित, बीमा लाभ में पारदर्शिता पर जोर रबी फसलों के सटीक आकलन हेतु राजस्व अमले को व्यावहारिक प्रशिक्षण – कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की खुशहाली और कृषि विकास के लिए विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन कर रही है। उन्होंने विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए, ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप किसानों को योजनाओं का समुचित लाभ सुनिश्चित किया जा सके।

कृषि मंत्री बुधवार को पंत कृषि भवन, जयपुर में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की योजनाओं, कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की बजट घोषणाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

कृषि मंत्री ने कहा कि उन्नत एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने वाले प्रगतिशील किसानों के अनुभव अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जिनसे उत्पादन एवं आय में वृद्धि संभव है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में प्रगतिशील किसानों के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएं, ताकि किसान फसल चक्र के अनुरूप उन्नत किस्मों के चयन, फसल प्रबंधन तथा खाद-बीज के संतुलित उपयोग की तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ा सकें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने कहा कि कस्टम हायरिंग सेंटर लघु एवं सीमान्त किसानों के लिए ट्रैक्टर, कल्टीवेटर, थ्रेशर सहित आधुनिक कृषि यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन केंद्रों की स्थापना एवं संचालन में और अधिक सुगमता तथा गति लाने के निर्देश देते हुए उन्होंने किसानों को अधिकाधिक लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषि मंत्री ने किसानों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण बैठक के नियमित आयोजन के निर्देश दिए। साथ ही बजट घोषणाओं के तहत प्रदेश में स्थापित किए जा रहे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अनुसंधान एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने पर बल दिया, ताकि किसानों को कृषि में नवीन तकनीकों की जानकारी एवं लाभ प्राप्त हो सके।

बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, बूंद-बूंद एवं फव्वारा सिंचाई, ग्रीनहाउस, शैडनेट एवं पॉलीहाउस से संबंधित अनुदान योजनाओं की समीक्षा करते हुए कृषि मंत्री ने अधिकाधिक किसानों को इन योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख शासन सचिव कृषि श्रीमती मंजू राजपाल ने विभागीय अधिकारियों को किसानों के हित से जुड़े निर्णयों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त कृषि सुश्री चिन्मयी गोपाल सहित कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture