राज्य कृषि समाचार (State News)

फसल विविधीकरण अतिरिक्त आय का साधन -श्री जितेंद्र

24 जुलाई 2026, झाबुआ (कृषक जगत: फसल विविधीकरण अतिरिक्त आय का साधन -श्री जितेंद्र सिंह -कृषि महोत्सव कार्यक्रम में आए संयुक्त संचालक कृषि श्री जितेंद्र सिंह ने जिले के कृषि विज्ञान केंद्र में फसल विविधिकरण के तौर पर किए जा रहे कार्यों को दिखा ।

केंद्र के प्रमुख डॉ जगदीश मौर्य ने इस क्षेत्र में किया जा रहा है कार्यों पर जानकारी दी। झाबुआ जिले में पहली बार आए श्री सिंह ने विभागीय गतिविधियों पर उप संचालक कृषि श्री सज्जन सिंह चौहान एवं परियोजना संचालक आत्मा श्री गौरी शंकर त्रिवेदी से चर्चा की एवं आगामी वर्षा की स्थिति को देखते हुए किसानों को ऐसी स्थिति से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर जानकारी प्राप्त की। श्री सिंह कृषि विज्ञान केंद्र में बहुविख्यात कड़कनाथ मुर्गा पालन, मशरूम, जैविक खेती ,सब्जी फल उत्पादन ,मछली पालन एवं अन्य फसल विविधीकरण की गतिविधियों को देख इनको निश्चित अतिरिक्त आय का साधन बताया। इस अवसर पर सहायक संचालक कृषि श्री संतोष मौर्य ,श्री हीरा सिंह चौहान , श्री लाल सिंह चारेल,श्री सुरसिंह रावत,उप परियोजना संचालक आत्मा श्री माल सिंह धारवे, इंदौर जेडीए के श्री दिलीप जाट सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture