पारदर्शी और निष्पक्ष होगा फसल क्षति सर्वे- बुरहानपुर प्रभारी मंत्री श्री सिलावट
06 जून 2026, बुरहानपुर: पारदर्शी और निष्पक्ष होगा फसल क्षति सर्वे- बुरहानपुर प्रभारी मंत्री श्री सिलावट – जल संसाधन विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि प्रदेश सरकार अन्नदाताओं के सम्मान और हितों की रक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों की फसलों के नुकसान का सर्वेक्षण पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही के साथ किया जाएगा।
श्री सिलावट ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सर्वेक्षण दल खेतों में पहुंचकर किसानों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में वास्तविक क्षति का आकलन करें। सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रवास के दौरान प्रभारी मंत्री श्री सिलावट से मुलाकात कर सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने, जिले में प्राकृतिक आपदा से हुई फसल क्षति की जानकारी देकर अवगत कराया।प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की गतिविधियों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
बैठक में बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को, जिला अध्यक्ष श्री मनोज माने, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री हर्ष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी, वनमण्डलाधिकारी श्री विद्याभूषण सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agricultur

