Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गौ विज्ञान परीक्षा-2025: मुंगेली के कुलदीप पुरले बने प्रदेश के दूसरे टॉपर, CM विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित  

24 जुलाई 2026, रायपुर: गौ विज्ञान परीक्षा-2025: मुंगेली के कुलदीप पुरले बने प्रदेश के दूसरे टॉपर, CM विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित – छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के छात्र कुलदीप पुरले ने गौ विज्ञान परीक्षा-2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। लोरमी विकासखंड के रहने वाले कुलदीप ने राज्य स्तरीय परीक्षा की बी श्रेणी में यह उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें रायपुर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया और 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की।

रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम, गौ सेवकों के अभिनंदन एवं गौ विज्ञान परीक्षा-2025 पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान कुलदीप पुरले को प्रशस्ति-पत्र के साथ 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।

कलेक्टर ने भी किया सम्मानित

राज्य स्तर पर सफलता हासिल करने के बाद मुंगेली कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट में कुलदीप पुरले को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे, गौ विज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक गौकरण डिंडोले, लेखराम साहू सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

1.68 लाख विद्यार्थियों में बनाई पहचान

इस वर्ष आयोजित गौ विज्ञान परीक्षा-2025 में प्रदेशभर से 1 लाख 68 हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। विभिन्न जिलों से चयनित 510 प्रतिभागियों ने राज्य स्तरीय परीक्षा में भाग लिया, जिनमें मुंगेली जिले के 12 विद्यार्थियों को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। इनमें शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, मनोहरपुर के छात्र कुलदीप पुरले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

गौ संरक्षण और जैविक खेती के प्रति बढ़ाई जा रही जागरूकता

गौ विज्ञान परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में गौ संरक्षण, गौ संवर्धन, गौ आधारित कृषि, जैविक खेती, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना है। इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों को पारंपरिक कृषि पद्धतियों, प्राकृतिक खेती और पर्यावरण संरक्षण के महत्व से भी परिचित कराया जाता है।

कुलदीप पुरले की इस उपलब्धि से मुंगेली जिले में खुशी का माहौल है। शिक्षकों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उनकी सफलता पर बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताया है। उम्मीद जताई जा रही है कि कुलदीप की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture