एचडीपीएस तकनीक से कपास बुआई प्रदर्शित
01 जून 2026, बड़वानी: एचडीपीएस तकनीक से कपास बुआई प्रदर्शित – किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ठीकरी विकासखंड के ग्राम बड़गांव में कृषक श्री हरि सिंह माधव के एक एकड़ खेत पर आधुनिक एचडीपीएस (उच्च घनत्व रोपण प्रणाली) तकनीक से कपास फसल बुवाई का प्रदर्शन किया गया । इस तकनीक में कम दूरी पर अधिक पौधे लगाकर प्रति एकड़ 30 फ़ीसदी से अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।
तकनीक में कम समय कम पानी बाली कपास किस्में बेहतर मानी जाती है। कपास उत्पादन में वृद्धि करती है। इस अवसर पर सरपंच श्री गजानन खन्ना एवं कृषि समिति अध्यक्ष श्री मोहन हिरदाराम, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री भरत पटेल सहित कृषि विकास अधिकारी एवं कृषक उपस्थित थे ।मौके पर ही एक अन्य कृषक श्री रतन चंद्र को कपास बीज वितरित किए उन्हें भी इस तकनीक से जानकारी देकर प्रोत्साहित किया ।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक प

