Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सप्ताह के दौरान कॉटन वायदा प्रति गांठ रु.1,700 से रु.4,500 की रेंज में लुढ़के

साप्ताहिक मार्केट रिपोर्ट

24 जून 2022, मुंबई । सप्ताह के दौरान कॉटन वायदा प्रति गांठ रु.1,700 से रु.4,500 की रेंज में लुढ़के – देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 17 से 23 जून के सप्ताह के दौरान 2,418,822 सौदों में कुल रु.196,822.51 करोड़ का टर्नओवर दर्ज हुआ। कीमती धातुओं का सूचकांक बुलडेक्स के जून वायदा में 278 अंक की मूवमेंट देखने मिली।

कीमती धातुओं के वायदाओं में सोना-चांदी में एमसीएक्स पर 975,136 सौदों में कुल रु.48,351.98 करोड़ का कारोबार हुआ। सोना के अनुबंधों में एमसीएक्स सोना अगस्त वायदा प्रति 10 ग्राम सप्ताह की शुरुआत में रु.50,977 के भाव से खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में रु.51,179 और नीचे में रु.50,522 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में रु.392 घटकर रु.50,594 के भाव पर पहुंचा। इसके सामने गोल्ड-गिनी जून कांट्रैक्ट प्रति 8 ग्राम रु.288 घटकर रु.40,394 और गोल्ड-पेटल जून कांट्रैक्ट प्रति 1 ग्राम रु.45 घटकर रु.5,031 के भाव हुए। सोना-मिनी जुलाई वायदा प्रति 10 ग्राम रु.50,889 के भाव से खूलकर, रु.337 घटकर रु.50,608 के स्तर पर पहुंचा।

चांदी के वायदाओं में चांदी जुलाई वायदा प्रति 1 किलो सप्ताह की शुरुआत में रु.61,415 के भाव से खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में રૂ.61,720 और नीचे में રૂ.59,444 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में रु.2023 घटकर रु.59,504 बंद हुआ। चांदी-मिनी जून कांट्रैक्ट रु.1938 घटकर रु.59,833 और चांदी-माईक्रो जून कांट्रैक्ट रु.1,919 घटकर रु.59,870 बंद हुआ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि जिंसों में एमसीएक्स पर 7,487 सौदों में रु.846.21 करोड़ का कारोबार हुआ। सप्ताह के दौरान कॉटन वायदा प्रति गांठ रु.1,700 से लेकर रु.4,500 की रेंज में लुढ़के थे। कॉटन जून वायदा प्रति 1 गांठ रु.47,100 के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में रु.47,480 और नीचे में रु.43,800 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में रु.3,030 घटकर रु.44,190 के स्तर पर पहुंचा। कॉटन का जुलाई वायदा सबसे अधिक रु.4,500 की गिरावट के साथ रु.41,720 पर बंद हुआ, जबकि कॉटन का लंबी डिलिवरी का दिसंबर वायदा सबसे कम रु.1,700 घटकर रु.35,800 के भाव हुए। मेंथा तेल के वायदाओं में जून कांट्रैक्ट प्रति 1 किलो रु.32.20 घटकर रु.1,017.60 हुआ।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर कीमती धातुओं में सोना के वायदाओं में 126,215 सौदों में रु.18,313.68 करोड़ के 36,016.939 किलो और चांदी के वायदाओं में 848,921 सौदों में कुल रु.30,038.30 करोड़ के 4,919.020 टन का व्यापार हुआ। ऊर्जा सेगमेंट में क्रूड ऑयल के वायदाओं में 198,127 सौदों में रु.19,609.62 करोड़ के 23,303,900 बैरल और नैचुरल गैस के वायदाओं में 290,503 सौदों में रु.24,833 करोड़ के 464651250 एमएमबीटीयू का कारोबार हुआ। कृषि जिंसों में कॉटन के वायदाओं में 5,352 सौदों में रु.750.19 करोड़ के 168675 गांठ, मेंथा तेल के अनुबंधों में 2,135 सौदों में रु.96.02 करोड़ के 923.04 टन का कारोबार हुआ।

ऑप्शंस की बात करें तो, ऑप्शंस ऑन फ्यूचर्स में एमसीएक्स पर 809,467 सौदों में रु.81,252.19 करोड़ का नॉशनल टर्नओवर दर्ज हुआ। सोना और सोना-मिनी के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.2,387.51 करोड़, चांदी और चांदी-मिनी के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.1,902.83 करोड़ का कारोबार हुआ। ऊर्जा सेगमेंट के ऑप्शंस में क्रूड ऑयल के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.43,337.31 करोड़ और नैचुरल गैस के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.33,616.37 करोड़ का कारोबार हुआ।

 

महत्वपूर्ण खबर:नैनो यूरिया के उपयोग से कृषि एवं पर्यावरण को फायदा