राज्य कृषि समाचार (State News)

हिसार में सजेगा देश का सबसे बड़ा कृषि मंच, 14 फरवरी से शुरू होगा कृषि दर्शन एक्सपो 2026

15 फरवरी 2026, इंदौर: हिसार में सजेगा देश का सबसे बड़ा कृषि मंच, 14 फरवरी से शुरू होगा कृषि दर्शन एक्सपो 2026 – हरियाणा का हिसार एक बार फिर देश के कृषि क्षेत्र का केंद्र बनने जा रहा है। 14 से 16 फरवरी तक आयोजित होने वाला कृषि दर्शन एक्सपो 2026 किसानों, कृषि उद्यमियों और उद्योग जगत के लिए बड़ा मंच साबित होगा। तीन दिवसीय इस आयोजन में आधुनिक खेती की तकनीक, अत्याधुनिक ट्रैक्टर और नवीन कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार इस वर्ष 1.5 लाख से अधिक आगंतुकों और 350 से ज्यादा प्रदर्शकों के शामिल होने की संभावना है। देशभर की प्रमुख कृषि मशीनरी कंपनियां अपने नए उत्पादों का लाइव डेमो देंगी, जिससे किसानों को आधुनिक तकनीक को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।

क्यों खास है यह एक्सपो

यह आयोजन केवल प्रदर्शनी नहीं, बल्कि कृषि क्षेत्र के विकास और व्यापार विस्तार का बड़ा प्लेटफॉर्म है। यहां किसान नई मशीनरी, डिजिटल खेती समाधान, उन्नत बीज और आधुनिक उपकरणों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। निर्माताओं और कंपनियों के लिए यह बी2बी, बी2सी और बी2जी नेटवर्किंग का सुनहरा अवसर होगा।

कृषि विशेषज्ञों द्वारा राष्ट्रीय तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें खेती की नई चुनौतियों और समाधान पर चर्चा होगी।

नवीनतम मशीनरी और तकनीक का प्रदर्शन

एक्सपो में ट्रैक्टर, कृषि इंप्लीमेंट्स, कटाई-पूर्व और कटाई-पश्चात उपकरणों के साथ नई तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। कई कंपनियां अपने नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में हैं। लाइव डेमो के जरिए किसानों को मशीनों की कार्यप्रणाली समझाई जाएगी।

प्रदर्शनी स्थल पर ब्रांडिंग, मीडिया कवरेज, व्यावसायिक बैठकें और नेटवर्किंग कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

रिकॉर्ड भीड़ की उम्मीद

पिछले संस्करण में बड़ी संख्या में किसानों और उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। इस बार भी हरियाणा के अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली से किसानों के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों का दावा है कि यह आयोजन पिछले वर्षों की तुलना में अधिक व्यापक और प्रभावशाली होगा।

समय और स्थान

– तारीख: 14, 15 और 16 फरवरी 2026
–   स्थान: कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (एनआरएफएमटीटीआई), सिरसा रोड, हिसार
–   प्दर्शकों के लिए समय: सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक
–   आगंतुकों के लिए समय: सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

किसानों और कंपनियों के लिए बड़ा अवसर

कृषि दर्शन एक्सपो 2026 किसानों को आधुनिक खेती की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर देगा, वहीं कंपनियों को अपने उत्पादों और सेवाओं का विस्तार करने का मंच प्रदान करेगा। कुल मिलाकर, हिसार में आयोजित यह मेगा इवेंट कृषि क्षेत्र के भविष्य को नई दिशा देने की क्षमता रखता है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements