राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्वालियर कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 22 अक्टूबर को

21 अक्टूबर 2023, ग्वालियर: ग्वालियर कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 22 अक्टूबर को – राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर का नवम् दीक्षांत समारोह रविवार दिनांक 22 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 4 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक सहित 643 विद्यार्थियों कोे उपाधियाँ प्रदान की जावेंगी। इसमें बी.एस.सी. कृषि के 289 एवं उद्यानिकी में 39, एम.एस.सी. कृषि में 288 तथा पी.एच.डी. में 27 विद्यार्थी उपाधि प्राप्त करेंगे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री अनिल सक्सेना ने बताया कि दीक्षांत समारोह 22 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आयोजित किया जावेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मा. श्री मंगुभाई पटेल करेंगे। इसमें मुख्य अतिथि रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी के पूर्व कुलपति पद्मश्री डॉ. अरविन्द कुमार होंगे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमहानिदेशक (कृषि शिक्षा) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नईदिल्ली डॉ. आर.सी. अग्रवाल तथा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरविन्द कुमार शुक्ला उपस्थित रहेंगे।

समारोह में बी.एस.सी. कृषि छात्रा अंजली कुमारी, बी.एस.सी. उद्यानिकी छात्रा आस्था सूर्यवंशी, एम.एस.सी. कृषि छा़त्रा दीपांशी देवड़ा एवं पी.एच.डी. की छा़त्रा कु. मेघा शर्मा को स्वर्ण पदक प्रदान किये जायेंगे। इसके अतिरिक्त कृषि महाविद्यालय ग्वालियर के पी.एच.डी. मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन विषय के आशुतोष काग, मिली शर्मा एवं अशोक सिंह को सिरताज बहादुर सिन्हा नगद पुरुस्कार से सम्मानित किया जायेगा।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement