Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिंगरौली जिले में यूरिया खाद की लगातार उपलब्धता- उपायुक्त सहकारिता

05 सितम्बर 2025, सिंगरौली: सिंगरौली जिले में यूरिया खाद की लगातार उपलब्धता- उपायुक्त सहकारिता – उपायुक्त सहकारिता पीके मिश्रा ने बताया कि जिले में कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला के प्रयास से 12000  मी . टन यूरिया उर्वरक खरीफ वर्ष 2025 में प्राप्त हुआ है, जिसका भण्डारण मार्कफेड के डबल लॉक केंद्र बैढन एवं जियावन, जिले के सभी प्राथमिक कृषि सहकारी समिति एवं निजी लाइसेंस धारी विक्रेताओं के यहाँ उपलब्ध कराया गया।

श्री मिश्रा ने  बताया कि विगत 10 दिन में मार्कफेड गोदाम  कचनी से 10000 से अधिक किसानों को नगद यूरिया खाद का वितरण किया गया है।   वहीं   जिले के निजी लायसेंसधारी विक्रेताओं के यहाँ कृषि विस्तार अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर उनकी उपस्थिति में यूरिया खाद का वितरण कराया गया है । जिले के सभी प्राथमिक कृषि सहकारी समिति के प्रबंधकों को निर्देशित कर जिन किसानों का  परमिट  नहीं बना है, उनसे वांछित दस्तावेज़ प्राप्त कर उन्हें  परमिट  जारी कर यूरिया खाद कर्ज पर वितरण करना सुनिश्चित किया गया है।

 उपायुक्त ने बताया कि अधिकांश प्राथमिक कृषि सहकारी समिति में यूरिया खाद उपलब्ध है।  इसके अलावा कलेक्टर के निर्देशन में 1 अतिरिक्त रैक प्राप्त करने हेतु प्रयास किया जा रहा है।  उन्होंने अवगत कराया है कि  जिले के अधिकांश किसानों को यूरिया खाद वितरण किया जा चुका है जिले में यूरिया खाद की लगातार उपलब्धता बनी हुई है।  उन्होंने  किसानों से अपील कि है कि  यूरिया खाद का अनावश्यक भण्डारण न करें । कृषकों को आगामी रबी सीजन में  जिले में यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता रहेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें