Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जैविक फसलों के सेवन से शरीर स्वस्थ्य रहता है – कलेक्टर

16 मई 2023, शाजापुर: जैविक फसलों के सेवन से शरीर स्वस्थ्य रहता है – कलेक्टर – कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने गत दिनों जैविक हाट बाजार का निरीक्षण किया। निरक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से जैविक फसलों के उत्पादन में लगने वाली लागत तथा जैविक फसलों के उपयोग से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि जैविक फसलों के सेवन से शरीर स्वस्थ्य होता है तथा बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

कलेक्टर ने  कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को जैविक फसलों के संबंध में ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करने के लिये कहा। उन्होंने जिले के  नागरिकों से अनुरोध किया कि वे जैविक फसलों के क्रय करने के लिये जैविक हाट बाजार आएं  तथा फसलों के उचित दाम देकर सब्जी, फल, मसाला, अनाज, दालें आदि खाद्य सामग्री की खरीदी करें। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कन्याल ने सब्जी खरीदने के लिए आए लोगों को सब्जी का विक्रय भी किया।

उल्लेखनीय है कि जिले में जैविक खेती का क्षेत्रफल बढ़ाने एवं उत्पादित हो रही जैविक फसलों के बाजार को बढ़ावा देने के उद्धेश्य से विगत कई दिनों से प्रति रविवार को शाजापुर जिला मुख्यालय पर जैविक हाट बाजार पुरानी सब्जी मंडी टंकी चौराहा शाजापुर में प्रति रविवार प्रातः 11.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक लगाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, कृषि, उद्यानिकी अधिकारी सहित किसान भाई मौजूद थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें