Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आत्मा नवाचार में चिया सीड्स पर सहमति

07 नवंबर 2024, धार: आत्मा नवाचार में चिया सीड्स पर सहमति – सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) अंतर्गत गर्वनिंग बोर्ड की बैठक कलेक्टर सह अध्यक्ष श्री प्रियंक मिश्रा की मौजूदगी में की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी, अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विशाल धाकड़ भी उपस्थित थे। आत्मा अंतर्गत खरीफ सीजन में किए गए कार्यों की समीक्षा एवं आगामी रबी सीजन में किए जाने वाली गतिविधियों का अनुमोदन किया गया। इस वर्ष नवाचार के रुप में जिले के धार, तिरला,नालछा, सरदारपुर एवं बदनावर विकासखण्डों में चिया सीड्स की खेती करवाने के लिए किसानों को प्रेरित किया जायेगा। कृषकों को चिया सीड्स उत्पादन के लिए आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध करवाये जाएंगे। जिले के निमाड़ अंचल में आने वाले विकासखंड मनावर, गंधवानी, उमरवन, कुक्षी, बाग, डही, निसरपुर में नवाचार के लिए जीवामृत ट्यूब इकाई क्लस्टर ग्रामों में स्थापना कर प्राकृतिक/जैविक खेती अपनाने के लिए कृषकों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

कपास बीज उत्पादक कार्यक्रम में किसानों की भागीदारी बढ़ाने एवं आत्मा अंतर्गत कृषक संगोष्ठी, कृषक प्रशिक्षण, कृषक भ्रमण दल जैसी गतिविधियों में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उप संचालक कृषि श्री जी. एस. मोहनिया, परियोजना संचालक आत्मा श्री कैलाश मगर आत्मा गर्वनिंग बोर्ड के अशासकीय सदस्य श्री चंचल पाटीदार, श्री नरेंद्र राठौड़, श्री कैलाश वर्मा श्री मुकेश रूखड़ु, श्रीमती सुचित्रा बाई रामेश्वर, उप परियोजना संचालक आत्मा श्री के. एस. झणिया, कम्प्यूटर प्रोग्रामर श्री ताराचंद रावत भी उपस्थित थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com