Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धान व मोटे अनाज उपार्जन के लिए सीहोर में समिति गठित, खरीफ 2025-26 में किसानों को राहत की उम्मीद

02 सितम्बर 2025, भोपाल: धान व मोटे अनाज उपार्जन के लिए सीहोर में समिति गठित, खरीफ 2025-26 में किसानों को राहत की उम्मीद – खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान एवं मोटे अनाज जैसे ज्वार और बाजरा की खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन और उपार्जन की पूरी प्रक्रिया की निगरानी के उद्देश्य से जिला स्तर पर उपार्जन समिति का गठन किया गया है। यह समिति कलेक्टर बालागुरू के. की अध्यक्षता में कार्य करेगी।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, समिति में उपायुक्त सहकारिता, उपसंचालक कृषि, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी (LDM), जिला विपणन अधिकारी (MARKFED), जिला प्रबंधक (MPWLC), कृषि उपज मंडी सीहोर के सचिव, जिला प्रबंधक (MPSCSC), अधीक्षक भू-अभिलेख और जिला आपूर्ति अधिकारी को सदस्य सचिव के रूप में शामिल किया गया है।

यह समिति राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित पंजीयन एवं उपार्जन नीति के अनुसार कार्य करेगी। इसके अंतर्गत किसान पंजीयन, उपार्जन की निगरानी, स्कंध की गुणवत्ता की जांच, निरीक्षण प्रक्रिया और पंजीयन से जुड़ी समस्याओं के समाधान जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com