राज्य कृषि समाचार (State News)

कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने पीला मोजेक से प्रभावित फसल का निरीक्षण किया

27 अगस्त 2020, अलिराजपुर। कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने पीला मोजेक से प्रभावित फसल का निरीक्षण किया कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता ने जिले के विभिन्न स्थानों का दौरा करते हुए उडद में लगे पीला मोजेक की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. आर के यादव, डीडीए कृषि श्री केसी वास्कले, डीडीए आत्मा श्री डीएस मौर्य एवं अन्य कृषि विभाग का अमला उपस्थित था। कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने ग्राम मालवई में पीला मोजेक से प्रभावित फसल का अवलोकन करते हुए किसानों से चर्चा की। इसके बाद कट्ठीवाडा के ग्राम आम्बी में पहुंचकर यहां भी पीला मोजेक से प्रभावित फसल का अवलोकन किया।

अगली खबर यहाँ पढ़ें : अब किसान योनो एप पर खरीद सकेंगे बीज

Advertisement
Advertisement

निरीक्षण के दौरान किसानों को फसल चक्र अपनाने के संबंध में आवश्यक समझाइश दी गई। यहां से ग्राम बडा इटारा पहुंचकर यहां पीला मोजेक से प्रभावित फसल की स्थिति का जायजा लिया। चन्द्रशेखर आजाद नगर के ग्राम मायावाट एवं छोटी फाटा में पीला मोजेक से प्रभावित उडद की फसल का निरीक्षण करते हुए उन्होनें कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में जिन भी किसानों के यहां पीला मोजेक कीट का प्रभाव प्रारंभ हो रहा है उन्हें तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाने संबंधित दिशा निर्देश प्रदान करें। भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने किसानों से फसल चक्र अपनाने हुए अन्य आय प्रदान करने वाली फसलें लगाने का आह्वान किया। उक्त संबंध में कृषि अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement