राज्य कृषि समाचार (State News)

धान उपार्जन केंद्र गडरिया टोला का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

19 दिसम्बर 2023, उमरिया: धान उपार्जन केंद्र गडरिया टोला का कलेक्टर ने किया निरीक्षण – कलेक्टर श्री बुध्देश कुमार वैद्य ने मानपुर जनपद पंचायत के गडरिया टोला स्थित धान उपार्जन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं के के पाण्डेय, सर्वेयर, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ बारदानो की स्थिति सही नही है, जिस पर कलेक्टर ने अप्रसन्नता व्यक्त की। सर्वेयर को निर्देशित किया कि वे धान की क्वालिटी चेक करें। मौके पर कलेक्टर द्वारा सर्वेयर से धान की क्वालिटी चेक करवाई गई। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कहा कि केंद्र तक धान विक्रय करने हेतु आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नही करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए ।

सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोटरी गडरिया टोला के प्रबंधक ने बताया कि 435 किसानों द्वारा अपना पंजीयन कराया गया है। अब तक 3550 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। 279 किसानों द्वारा स्लॉट बुक कराया गया है। 1974.60 क्विटल धान का परिवहन किया जा चुका है। प्राप्त बारदाना की संख्या 30 हजार है । केंद्र पर उपस्थित किसानों से कलेक्टर व्दारा धान उपार्जन के संबंध में चर्चा की गई जिस पर किसानों व्दारा बताया गया कि धान उपार्जन केंद्र में धान विक्रय करते समय किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नही करना पड़ रहा है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement