State News (राज्य कृषि समाचार)

अर्जुन बरोदा में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share


इंदौर (27 अक्टूबर
 ) : भारत की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत 2 से 31 अक्टूबर तक आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान में भारतीय सोयाबीन अनुसन्धान संस्थान, इंदौर द्वारा गत दिनों  ‘मेरा गाँव मेरा गौरव ‘ कार्यक्रम के तहत चयनित ग्राम अर्जुन बरोदा, जिला इंदौर में ग्राम स्वच्छता  जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन हेतु गठित समिति के संदस्यों ने ग्रामवासियों को कृषि फसलों में स्वच्छता  ‘ग्रामीण भारत में कृषि,स्वच्छता एवं स्वास्थ्य’ विषय पर जानकारी देकर ग्रामीण एवं खेत खलिहान परिसर में प्लास्टिक, कागज़, खाद्यान्न के आवरण आदि जैसे गंदगी फ़ैलाने वाले कचरे का अनावश्यक उपयोग प्रतिबंधित करने , जैविकखाद बनाने योग्य कचरे का खेती में पुनरुपयोग कर फसलों की उत्पादकता में वृद्धि लाने हेतु प्रेरित किया।

 इस अवसर पर डॉ. राजकुमार रामटेके, प्रधान वैज्ञानिक ने अपने संक्षिप्त संबोधन में ग्रामवासियों को वर्तमान में व्याप्त कोरोना एवं अन्य बीमारियों से सुरक्षित रखने हेतु शासन द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन करने का आह्वान किया।  संस्थान के डॉ. बी. यू. दुपारे, प्रधान वैज्ञानिक ने कृषि उत्पादकता में कमी लाने वाले विभिन्न कारकों जैसे खरपतवार, कीट एवं रोगों के तत्काल नियंत्रण हेतु आवश्यक क्रियाओं का पालन कर अपने खेत खलिहान को स्वच्छ एवं सुन्दर रखने हेतु प्रेरित किया।  इसी कड़ी में ग्राम अर्जुन बरोदा के प्रगतिशील कृषक श्री मेहरबान सिंह ने भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान द्वारा सोयाबीन की उन्नत तकनीकी विकास के अतिरिक्त समाज उपयोगी गतिविधियों के आयोजन की सराहना की।  कार्यक्रम का संचालन श्री श्याम किशोर वर्मा ने अपनी स्व रचित  कविता ‘ स्वच्छता से समृद्धि ‘की प्रस्तुति देकर किया।  धन्यवाद ज्ञापन श्री राकेश चन्द्र शाक्य द्वारा किया गया।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *