State News (राज्य कृषि समाचार)

मुख्यमंत्री कल करेंगे दूसरी किश्त का वितरण

Share

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना

22 अक्टूबर 2021, भोपाल । मुख्यमंत्री कल करेंगे दूसरी किश्त का वितरण –  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कल 23 अक्टूबर को सुबह 10 बजे मिन्टो हॉल भोपाल से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत पात्र किसानों को राहत राशि की दूसरी किश्त का वितरण करेंगे। कार्यक्रम का प्रदेश भर में जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक वेब लिंक के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जायेगा। जिसमें मप्र के हज़ारों किसान जुड़ेंगे। इसके लिए राजधानी से ग्राम स्तर तक व्यापक तैयारियां की गई है। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण https://webcast.gov.in/mp/cmevents लिंक के माध्यम से किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने हेतु ‘मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना’ चलाई जा रही है | मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कल 23 अक्टूबर को किसान-कल्याण योजना में प्रदेश के 44 जिलों के 77 लाख किसान परिवारों को उनके खातों में 1540 करोड़ रूपए सिंगल क्लिक से राशि अंतरित करेंगे। इस कार्यक्रम में आदर्श आचरण संहिता वाले जिलों को शामिल नहीं किया गया है। किसानों को दी जा रही यह राशि वित्तीय वर्ष 2021-22 की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान कार्यक्रम में प्रतीक स्वरूप 5 किसानों को अपने हाथों से योजना की किश्त प्रदान करेंगे।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *