State News (राज्य कृषि समाचार)

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गोवर्धन पूजा की

Share

26 अक्टूबर 2022, भोपाल ।  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गोवर्धन पूजा की – मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ निवास में गोवर्धन पूजा की। उन्होंने निवास के उद्यान में बनाई गई गोवर्धन पर्वत की प्रतिकृति की परिक्रमा भी की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गो-माता एवं बछियों को दुलार कर पूजा की और उन्हें आहार खिलाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रकृति, जीव-जन्तुओं के संरक्षण, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और संपन्नता की कामना की। पूजन में वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा तथा पारिवारिक मित्र शामिल हुए।

महत्वपूर्ण खबर: रबी हेतु बीज की विक्रय दरें निर्धारित, लम्बी अवधि वाली किस्मों पर मिलेगा अनुदान

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *