राज्य कृषि समाचार (State News)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री बाबूलाल रघुवंशी को श्रद्धांजलि अर्पित की

11 जुलाई 2026, उज्जैमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री बाबूलाल रघुवंशी को श्रद्धांजलि अर्पित की – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश कृषि आदान विक्रेता संघ के प्रांतीय सचिव श्री संजय कुमार रघुवंशी एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री अर्जुन सिंह रघुवंशी के पूज्य पिताश्री श्री बाबूलाल जी रघुवंशी के निधन पर शास्त्रीनगर स्थित उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोकाकुल रघुवंशी परिवार से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, भाजपा उज्जैन जिला अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री वीरेंद्र आंजना, श्री जयसिंह दरबार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture