राज्य कृषि समाचार (State News)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ड्रोन प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन

06 जनवरी 2025, इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ड्रोन प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर में ड्रोन प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया। यह प्रशिक्षण केंद्र मध्यप्रदेश फ्लाइंग क्लब और कस्तूरबा ग्राम ट्रस्ट के संयुक्त उपक्रम से प्रारंभ हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टि के कारण ड्रोन टेक्नोलॉजी को देश में बढ़ावा मिला है। नमो ड्रोन दीदी जैसी योजना से महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि नवीन तकनीकों को अपनाने में भारत अग्रणी बन रहा है। आज के समय में खेतों में दवा छिड़काव से लेकर अन्य अनेक ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ ड्रोन टेक्नोलॉजी का बेहतर उपयोग हो रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने मध्यप्रदेश फ्लाइंग क्लब के श्री मिलिंद महाजन से कहा कि वे पूरे मध्यप्रदेश के लिए मास्टर ट्रेनर तैयार करने की योजना बनाएँ। प्रदेश का विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी विभाग इस दिशा में समन्वय करेगा। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ,महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक द्वय श्री मधु वर्मा एवं श्री रमेश मेंदोला, कस्तूरबा ग्राम ट्रस्ट के श्री करुणाकर त्रिवेदी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों का श्री मिलिंद महाजन और श्री मुकेश हजेला ने स्वागत किया।

ड्रोन के साथ होगी  मध्यप्रदेश की प्रगति की भी नई उड़ान –  कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वयं भी ड्रोन उड़ाकर देखा। ड्रोन उड़ाते हुए मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने यह  प्रतीकात्मक रूप से दिखाया  कि मध्यप्रदेश भी इसी तरह विकास की नई ऊंचाइयों की उड़ान भर रहा है।  उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का विशाल भौगोलिक क्षेत्र और वन संपदा के प्रबंधन में ड्रोन की यह टेक्नोलॉजी मददगार सिद्ध होगी।

Advertisements
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement