Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा ने महाराष्ट्र में किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

8 जनवरी 2022, छिंदवाड़ा । छिंदवाड़ा ने महाराष्ट्र में किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व –नागपुर के रेशीमबाग में आयोजित एग्रो विजन कृषि प्रदर्शनी में कृषि विभाग छिंदवाड़ा ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर प्रदर्शनी लगाई। संचालक कृषि म.प्र. श्रीमती प्रीति मैथिल के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि छिंदवाड़ा के नेतृत्व में विभागीय प्रदर्शनी लगाई गई। बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल, होशंगाबाद, नरसिंहपुर जिलों की सहभागिता हेतु उप संचालक कृषि श्री जितेंद्र सिंह को प्रभारी अधिकारी बनाया गया था। श्री सिंह के मार्गदर्शन में एग्रो विजन नागपुर में प्रदेश के 6 जिलों में उत्पादित उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। इनमें छिंदवाड़ा का नागपुरी संतरा, बालाघाट का चिन्नोर चावल, सिवनी का जीरा शंकर धान, बैतूल, नरसिंहपुर का गुड़, होशंगाबाद की तुअर दाल एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित वनस्पति, जैविक उत्पाद का प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शन में जैविक मक्का आटा, मल्टीग्रेन आटा, जामुन सिरका, आंवला चूर्ण, शहद, जैविक कोदो, कुटकी जेसे उत्पादों की बिक्री हुई। छिंदवाड़ा जिले के प्रगतिशील कृषक श्री मटरू लाल डोंगरे, श्री मुकेश डेहरिया, श्री महेश परतेती के द्वारा उत्पादित उत्पादों को प्रदर्शनी में सराहा गया।

समापन अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कृषि विभाग की सराहना कर प्रदर्शनी में भागीदारी हेतु विभाग की सहायक संचालक कृषि श्रीमती सरिता सिंह एवं उप परियोजना संचालक आत्मा श्रीमती प्राची कौतू को प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

जीएम सरसों पर रस्साकशी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile