राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा : जैविक हाट में पहली बार आया प्राकृतिक बेबी कॉर्न

06 सितंबर 2026, छिंदवाड़ाछिंदवाड़ा : जैविक हाट में पहली बार आया प्राकृतिक बेबी कॉर्न – गुरैया सब्जी मंडी छिंदवाड़ा में लगातार 36वें शनिवार जैविक हाट का आयोजन किया गया। इस बार जैविक हाट में जिले में प्राकृतिक रूप से उत्पादित बेबी कॉर्न पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ, जिसे शहरवासियों ने खूब पसंद किया।

सेवानिवृत्त वैज्ञानिक डॉ. विजय पराड़कर एवं डॉ.एस.डी. सावरकर ने बेबी कॉर्न की गुणवत्ता की सराहना की। उन्होंने बताया कि बेबी कॉर्न में फाइबर सहित कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके उत्पादन से किसानों को नए बाजार उपलब्ध हो सकते हैं और उनकी आय के नए अवसर भी बन सकते हैं। सेवानिवृत्त वैज्ञानिक डॉ. पराड़कर जाने-माने मक्का विशेषज्ञ हैं और वर्तमान में अमेरिका से लंबे प्रवास के बाद लौटे हैं। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बेबी कॉर्न की अच्छी मांग है। छिंदवाड़ा जिले में इसके उत्पादन की व्यापक संभावनाएं हैं और किसान इसका उत्पादन कर बेहतर बाजार प्राप्त कर सकते हैं।

अब शनिवार और रविवार दोनों दिन लगेगा जैविक हाट – जैविक उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए किसानों द्वारा अब शनिवार के साथ रविवार को भी जैविक हाट लगाने का निर्णय लिया गया है। हाट प्रात: 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा। इससे किसानों को अपनी जैविक एवं प्राकृतिक उपज बेचने के लिए अतिरिक्त अवसर मिलेगा, वहीं शहरवासियों को भी जैविक उत्पाद खरीदने की सुविधा प्राप्त होगी।

जैविक हाट में  उप संचालक कृषि श्री मॉरिस नाथ, उप संचालक डॉ. एच.जी.एस.पक्षवार, परियोजना संचालक आत्मा श्री धीरज ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी श्री नीलकंठ पटवारी, सहायक संचालक श्री दीपक चौरसिया एवं श्री सी.एम. अवस्थी, मंडी निरीक्षक श्री विकास जैन, ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर सुश्री प्रिया काराड़े, अन्य कृषि कर्मचारी, कृषक एवं समाजसेवी श्री जगदीश पवार सहित जिले के प्रतिष्ठित जैविक एवं प्राकृतिक किसान उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture