राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा : जैविक हाट बाजार के किसानों का इनर व्हील क्लब ने किया सम्मान

30 मई 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा : जैविक हाट बाजार के किसानों का इनर व्हील क्लब ने किया सम्मान –  शासन के निर्देशानुसार 13 दिसंबर 2025 से गुरैया सब्जी मंडी में प्रारंभ किए गए साप्ताहिक प्राकृतिक जैविक हाट बाज़ार ने आज शानदार 25वाँ सप्ताह पूर्ण कर लिया। इस अवसर पर ज़िले के प्राकृतिक एवं जैविक खेती करने वाले किसानों, जो अपने जैविक उत्पादों का विक्रय इस साप्ताहिक बाजार में कर रहे हैं, उनका सामाजिक संस्था इनर व्हील क्लब छिंदवाड़ा द्वारा सम्मान किया गया।

आज आयोजित जैविक हाट बाजार में डीआईजी श्री राकेश कुमार सिंह, उपसंचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह, उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. एच.जी.एस. पक्षवार, उप संचालक उद्यानिकी श्री एम.एल. उइके, कृषि विज्ञान केंद्र चंदन गांव के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. आर.के. झाड़े, डॉ. रिया ठाकुर, सहायक संचालक श्री धीरज ठाकुर, श्रीमती सरिता सिंह सहित कृषि विभाग का मैदानी अमला एवं बड़ी संख्या में शहरवासी तथा जैविक प्राकृतिक उत्पादों के उपभोक्ता उपस्थित थे।

शासन-प्रशासन द्वारा प्रारंभ किए गए इस साप्ताहिक जैविक प्राकृतिक हाट बाज़ार को लेकर लोगों में लगातार उत्साह देखा जा रहा है। किसानों द्वारा लाए जा रहे जैविक अनाज, फल, सब्जियां एवं मिलेट्स आदि लगभग दोपहर एक बजे तक पूरी तरह विक्रय हो जाते हैं। शहरवासियों द्वारा शासन-प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की जा रही है। जहां एक ओर जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को उनके उत्पादों की अच्छी कीमत मिलने से आमदनी बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर जिले एवं नगर वासियों को शुद्ध और विष रहित अनाज, फल एवं सब्जियां उपलब्ध हो रही हैं। किसानों ने बताया कि उन्हें प्रति साप्ताहिक हाट बाजार में दो हजार रुपये से लेकर सात हजार रुपये तक का शुद्ध लाभ प्राप्त हो रहा है। किसानों ने इस सम्मान के लिए इनर व्हील क्लब छिंदवाड़ा का आभार व्यक्त किया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements