Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा : संचालक विस्तार सेवाएं ने किया निरीक्षण

09 मार्च 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा : संचालक विस्तार सेवाएं ने किया निरीक्षण – जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के संचालक विस्तार सेवायें डॉ. टी.आर. शर्मा द्वारा गत दिवस आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र एवं उद्यानिकी महाविद्यालय छिंदवाड़ा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र की मक्का एवं आलू परियोजना का प्रक्षेत्र भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान मक्का प्रभारी डॉ. गौरव महाजन (वैज्ञानिक) द्वारा मक्का  परियोजना के प्रयोगों की विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं आलू परियोजना प्रभारी डॉ. श्रीमती शिखा शर्मा (वैज्ञानिक) एवं तकनीकी अधिकारी डॉ. श्रीमती संध्या बकोड़े द्वारा आलू परियोजना के प्रयोगों का प्रक्षेत्र भ्रमण कराते हुए विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

निरीक्षण के दौरान संचालक विस्तार  सेवाएं डॉ. शर्मा ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से भी भेंट की तथा उन्हें विद्यार्थी जीवन में अनुशासन और टारगेट बेस पढ़ाई के महत्व के बारे में समझाया। कार्यक्रम में आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र, कृषि विज्ञान केंद्र एवं उद्यानिकी महाविद्यालय छिंदवाड़ा के समस्त अधिकारी-कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें