Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ का ‘खनिज ऑनलाइन’ पोर्टल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

26 अगस्त 2024, रायपुर: छत्तीसगढ़ का ‘खनिज ऑनलाइन’ पोर्टल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित, मुख्यमंत्री ने दी बधाई – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के खनिज विभाग को ‘खनिज ऑनलाइन’ पोर्टल के लिए एक्सीलेंस अवार्ड मिलने पर बधाई दी है। इण्डियन एक्सप्रेस ग्रुप द्वारा ‘टेक्नोलॉजी सभा’ में इस पोर्टल को इंटरप्राईज एप्लीकेशन्स कैटेगरी में सम्मानित किया गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में खनिज विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर और ‘खनिज ऑनलाइन’ के नोडल ऑफिसर श्री अनुराग दीवान ने यह अवार्ड प्राप्त किया।

‘खनिज ऑनलाइन’ पोर्टल छत्तीसगढ़ के खनन क्षेत्र में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ है। इसकी सफलता के बाद, विभाग अब ‘खनिज ऑनलाइन 2.0’ पर काम कर रहा है, जिसमें जियोफेंसिंग, व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम, मोबाइल ऐप, और सेन्ट्रल कमाण्ड एंड कंट्रोल सेंटर की योजना शामिल है। इस पोर्टल ने पहले भी डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन के तहत उत्कृष्टता के लिए भारत सरकार का नेशनल अवार्ड फॉर ई-गवर्नेस जीता था।

21 जून 2017 से संचालित ‘खनिज ऑनलाइन’ पोर्टल ने खान मालिकों, प्रोसेसिंग, परिवहनकर्ताओं, और उपयोगकर्ताओं को ऑनलाईन आवेदन, सिंगल क्लिक पेमेंट, बार कोडेड ई-ट्रांजिट पास और ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं प्रदान कर खनन प्रक्रिया को सरल बना दिया है। देश की नवरत्न और बड़ी निजी कंपनियां भी इस पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक खनन व्यवसाय कर रही हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इससे पहले, खनिज ऑनलाईन को वर्ष 2018-19 में भारत सरकार द्वारा नेशनल अवार्ड फॉर ई-गवर्नेंस से भी सम्मानित किया गया था। इस पोर्टल के माध्यम से खनन से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं जैसे आवेदन, पेमेंट, ई-ट्रांजिट पास, और ट्रैकिंग को एक ही प्लेटफार्म पर सुलभ बनाया गया है, जिससे बड़े उद्योगों से लेकर छोटे-छोटे उत्खनिपट्टाधारक भी इसका लाभ उठा रहे हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com