Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़: धान उपार्जन केंद्रों पर माइक्रो एटीएम से किसानों को त्वरित भुगतान की सुविधा

28 नवंबर 2024, रायपुर: छत्तीसगढ़: धान उपार्जन केंद्रों पर माइक्रो एटीएम से किसानों को त्वरित भुगतान की सुविधा – छत्तीसगढ़ के धान उपार्जन केंद्रों में किसानों को माइक्रो एटीएम के जरिए नकद राशि तुरंत उपलब्ध कराने की सुविधा दी जा रही है। कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल ब्लॉक के कोदापाखा केंद्र में धान बेचने के बाद किसानों को वहीं पर नकद भुगतान किया जा रहा है। इस पहल से किसानों को अब 10-12 किलोमीटर दूर ब्लॉक मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है।

ग्राम बंगाचार के किसान मिलाप राम पटेल ने माइक्रो एटीएम के जरिए एक हजार रुपये निकाले। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया आसान है और सिर्फ आधार नंबर और फिंगरप्रिंट के जरिए राशि प्राप्त की जा सकती है। श्री पटेल ने इस सुविधा के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद किया।

15 दिनों में किसानों ने निकाले 2.21 करोड़ रुपये

धान उपार्जन केंद्रों में माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है। अब तक राज्य में किसानों ने 15 दिनों के भीतर 2.21 करोड़ रुपये की राशि माइक्रो एटीएम के जरिए निकाली है। यह सुविधा राज्य की 2058 सहकारी समितियों में उपलब्ध कराई गई है। किसान यहां 2,000 से लेकर 10,000 रुपये तक की राशि निकाल सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अपेक्स बैंक के अधिकारियों के अनुसार, 1 नवंबर से 30 नवंबर के बीच विभिन्न जिला सहकारी बैंकों के माध्यम से कुल 4.59 लाख से अधिक ट्रांजेक्शन किए गए। इनमें रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा जिलों में सबसे अधिक लेनदेन दर्ज किए गए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

धान खरीदी केंद्रों में सुविधा बढ़ी

राज्य में 14 नवंबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो चुकी है। किसानों को धान बेचने के 72 घंटे के भीतर बैंक खातों में भुगतान किया जा रहा है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसानों की तत्काल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 10,000 रुपये तक की राशि माइक्रो एटीएम से तुरंत निकासी की सुविधा दी गई है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com