Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 300 ग्रामीण औद्योगिक पार्कों का किया शिलान्यास

4 अक्टूबर 2022, कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 300 ग्रामीण औद्योगिक पार्कों का किया शिलान्यास  – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से महात्मा गांधी की 153 वीं जयंती अवसर पर ग्रामीणों के लिए आजीविका के अवसरों को बढ़ाने के लिए राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना ‘महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क‘ के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा राज्य के 145 विकासखण्डों में 300 ग्रामीण औद्योगिक पार्कों का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उनके साथ छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर मड़ानार में आयोजित कोण्डागांव जिले के जिला स्तरीय भूमिपूजन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप, विधायक कोण्डागांव मोहन मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम, सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

ज्ञात रहे कि, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा महात्मा गांधी के सशक्त ग्राम की संकल्पना को सुदृढ़ करने हेतु 15 अगस्त 2022 को सभी विकासखण्डों में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) निर्माण करने की घोषणा की गई थी। जिसके तहत् कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर कोण्डागांव जिले में 10 ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना कोण्डागांव विकासखण्ड के करनपुर एवं मड़ानार, केशकाल विकासखण्ड के अड़ेंगा एवं जामगांव, बड़ेराजपुर विकासखण्ड के छोटेराजपुर एवं लिहागांव, माकड़ी विकासखण्ड के माकड़ी एवं काटागांव, फरसगांव विकासखण्ड के बोरगांव पूर्वी एवं लंजोड़ा में की जा रही है। जिसमें बेलमेटल शिल्प, सुगंधित तेल प्रसंस्करण, रागी प्रसंस्करण, दुग्ध उत्पादन, अण्डा उत्पादन, मत्स्य पालन, मुर्गीपालन, ईमली प्रसंस्कण, हेचरी, पेपर कप, सुकर पालन, कपड़ा बुनाई दोना-पत्तल, टीशू पेपर निर्माण किया जायेगा।

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ के किसानों की मदद के लिए जिलों में केसीसी शिविर शुरू

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile