राज्य कृषि समाचार (State News)

खरीफ फसलों में सुरक्षित छिड़काव की जागरूकता के लिए रथ रवाना

26 अगस्त 2022, खरगोन: खरीफ फसलों में सुरक्षित छिड़काव की जागरूकता के लिए रथ रवाना – मध्य प्रदेश का खरगोन जिला पूरे प्रदेश में कृषि आधारित जिला माना जाता है। यहां के किसान कई फसलें दिल्ली- मुम्बई तक के बाजारों में ले जाते है चाहे अमरूद हो या मिर्च या कपास यहां की फसलो की सभी दूर मांग है। साथ ही कई किसान अधिक उत्पादकता के लिए अधिक रसायनों का छिड़काव करने लगे है। कृषि विभाग द्वारा सुरक्षित छिड़काव के लिए गत दिवस जागरुकता रथ की हरी झंडी दिखाकर रवाना की है। कृषि उपसंचालक श्री चौहान ने बताया कि यह रथ छिड़काव की आवश्यकता होने पर ही सीमित मात्रा में छिड़काव करने के लिए जागरूक करेगा। दो रथ भगवानपुरा और महेश्वर तहसील में प्रशिक्षण के माध्यम से भी जागरूक करेगा। साथ ही छिड़काव के सम्बन्ध में किसानों को उचित सलाह और मार्गदर्शन भी देगा।

महत्वपूर्ण खबर: अब सभी फर्टिलाइजर भारत ब्रांड के होंगे

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़ ,  टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement5
Advertisement