Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

 सरसों भावांतर योजना में बदलाव: सत्यापन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल तक बढ़ी

26 मार्च 2026, मुरैना: सरसों भावांतर योजना में बदलाव: सत्यापन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल तक बढ़ी –  रबी वर्ष 2025-26 में सरसों के लिए संचालित भावांतर योजना के अंतर्गत किसानों के पंजीयन की समीक्षा के दौरान यह पाया गया है कि जिलों में अपेक्षाकृत अधिक संख्या में पंजीयन हो रहे हैं। ऐसे में केवल पात्र किसानों को ही योजना का लाभ मिले, इसे सुनिश्चित करने के लिए पंजीकृत किसानों के सत्यापन में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि योजना का क्रियान्वयन पंजीयन के गहन सत्यापन के पश्चात ही प्रारंभ किया जाएगा। इसी के तहत योजना की पूर्व निर्धारित प्रारंभ तिथि 23 मार्च 2026 को संशोधित कर अब 01 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। निर्देश दिए गए हैं कि सरसों भावांतर योजना के अंतर्गत पंजीकृत सभी किसानों के डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं अन्य भू-अभिलेखों का गहन एवं सावधानीपूर्वक सत्यापन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अपात्र एवं त्रुटिपूर्ण पंजीयन को समय रहते चिन्हित किया जा सके।

यह भी निर्देशित किया गया है कि 31 मार्च 2026 तक सभी पंजीकृत किसानों का सत्यापन कार्य पूर्ण कर लिया जाए तथा इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें