Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्राकृतिक खेती से चंद्रभानू चौधरी की आय में तीन गुना उछाल, अब 20 लाख तक पहुंची आय

16 फरवरी 2026, भोपाल: प्राकृतिक खेती से चंद्रभानू चौधरी की आय में तीन गुना उछाल, अब 20 लाख तक पहुंची आय – प्राकृतिक खेती अपनाने वाले रतलाम जिले के ग्राम धामनोद निवासी किसान चंद्रभानू चौधरी ने बताया कि पहले उन्होंने कुछ समय तक रसायन आधारित खेती की, लेकिन इससे कीट-पतंगों एवं रोगो की समस्या बढ़ी, फसलें खराब होने लगीं और लगातार केमिकल डालने के बावजूद भी सुधार नहीं हो पा रहा था। इससे उत्पादन घटने के साथ-साथ लागत लगातार बढ़ती चली गई। थक-हार कर उन्होंने पुनः अपनी पारंपरिक प्राकृतिक खेती को अपनाया। इस दौरान कृषि विभाग एवं आत्मा विभाग से उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन मिला। विभागीय अधिकारियों द्वारा खेत पर आकर नियमित निरीक्षण और परामर्श दिया गया, जिससे प्राकृतिक खेती को वैज्ञानिक तरीके से अपनाने में मदद मिली।

किसान चंद्रभानू चौधरी ने बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से केमिकल्स एवं फर्टिलाइजर पर होने वाला पूरा खर्च बच गया। पहले सभी खर्च काटने के बाद लगभग 5 लाख रुपए वार्षिक बचत होती थी, जबकि अब लगभग 15 से 20 लाख रुपए तक वार्षिक शुद्ध लाभ हो रहा है। उन्होने बताया कि हर रविवार को वे कस्तुरबा नगर रतलाम में स्वयं की दुकान अंबिका प्राकृतिक उत्पाद पर प्राकृतिक सब्जियां एवं फल लोगो को उपलब्ध कराते है। जिसका पूरा लाभ उन्हें को प्राप्त होता है। मजदूरी खर्च निकालने के बाद भी करीब 15 लाख रुपए की बचत होती है। उन्होंने कहा कि यह खेती न केवल आर्थिक रूप से लाभदायक है, बल्कि इससे शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक सब्जियां उपभोक्ताओं तक पहुंचती हैं।

उन्होंने बताया कि वे जीवामृत, घनजीवामृत, दशपर्णी अर्क, वर्मी कम्पोस्ट स्वयं तैयार करते हैं, जिनमें गाय का गोबर, गोमूत्र, गुड़ और बेसन एवं आसानी से उपलब्ध पौधो की पत्तियों का उपयोग किया जाता है। साथ ही वैज्ञानिक पद्धति से ड्रिप इरीगेशन एवं फव्वारा पद्धति अपनाकर पानी की भी बचत की जिससे कम पानी मे भी ज्यादा फसलों का उत्पादन कर पाते है। यदि अधिक से अधिक किसान प्राकृतिक खेती को अपनाएं, तो न केवल उनकी आय बढ़ेगी, बल्कि सभी का स्वास्थ्य और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें