Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नरसिंहपुर ज़िले में अत्यधिक वर्षा की संभावना

26 जून 2023, इंदौर: नरसिंहपुर ज़िले में अत्यधिक वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में मध्यप्रदेश के भोपाल,जबलपुर और शहडोल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर , उज्जैन, नर्मदापुरम,, चंबल, ग्वालियर व सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर , रीवा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर और इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हुई।

मौसम विभाग द्वारा नरसिंहपुर जिले में कहीं -कहीं अत्यधिक वर्षा और गरज-चमक की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं बुरहानपुर, सागर,छिंदवाड़ा,सिवनी , नर्मदापुरम,बैतूल और हरदा जिलों में कहीं -कहीं अति भारी वर्षा होने की संभावना है। नरसिंहपुर सहित इन जिलों में वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि सीधी, अनूपपुर ,शहडोल, उमरिया ,डिंडोरी, कटनी,जबलपुर,मंडला ,बालाघाट ,दमोह, विदिशा, रायसेन,भोपाल, राजगढ़,खंडवा, खरगोन,धार , इंदौर, देवास, गुना,और अशोकनगर में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने का अनुमान है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile