राज्य कृषि समाचार (State News)

चंबल सूक्ष्म सिंचाई परियोजना: किसानों की डिमांड पर छोड़ा जाएगा पानी, लिकेज जल्द होंगे दूर  

10 फरवरी 2026, भोपालचंबल सूक्ष्म सिंचाई परियोजना: किसानों की डिमांड पर छोड़ा जाएगा पानी, लिकेज जल्द होंगे दूर – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार चंबल सूक्ष्म सिंचाई परियोजना कमांड क्षेत्र के किसानों एवं विभागीय अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर कलेक्टर  रूपेश उपाध्याय ने कहा कि क्रियान्वयन एजेंसी द्वारा पानी छोड़ने के दौरान आई समस्याओं लिकेज आदि की निराकरण किया जायें तथा किसान पानी छोड़ने के लिए अपनी डिमांड कंट्रोल रूम पर दर्ज करायें। इसके लिए प्रत्येक गांव में प्रतिनिधि भी बनाये जा सकते है, जो किसानों की डिमांड दर्ज कराने के साथ ही पानी पहुंचने की तस्दीक भी करेंगे।

अपर कलेक्टर  रूपेश उपाध्याय ने कहा कि पिछली बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार कम से कम 10 ग्रामों के किसानों को सिंचाई की सुविधा सुचारू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, इस दौरान क्रियान्वयन एजेंसी द्वारा 10 लूपो पर पानी छोडा गया, कंपनी ने बताया कि पानी छोडने के दौरान लिकेज सामने आये, जिनकी मरम्मत कराई गई है। बैठक में तय किया गया कि आगामी 10 दिन में कंपनी द्वारा ओएमएस बॉक्स तथा लीकेज आदि की समस्याओं को दूर किया जाएगा और किसान अधिक से अधिक डिमांड करेंगे, जिसके आधार पर लूपो में पानी छोडा जायेगा। किसान प्रतिनिधि, किसानो के खेतो में पानी पहुंचने की स्थिति का आकलन करेंगे। इसके उपरांत 10 दिवस बाद फिर से बैठक रखी जायेगी।

कंपनी के प्रतिनिधियों ने किसानों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक किसान पानी के लिए डिमांड करें, जिससे परियोजना क्षेत्र में समान जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकें। डिमांड एवं अन्य सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9303604976 तथा 8962412305 पर सपंर्क किया जा सकता है।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री चैतन्य चौहान, उप संचालक कृषि जीके पचौरिया, परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी डब्ल्यूपीआईएल के दिग्विजय सिंह सहित अन्य अधिकारीगण तथा किसान उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements