Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मल्हारगढ़ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना से हर खेत तक पहुंचेगा पानी: उप मुख्यमंत्री देवड़ा

31 दिसंबर 2025, भोपाल: मल्हारगढ़ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना से हर खेत तक पहुंचेगा पानी: उप मुख्यमंत्री देवड़ा – मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राणाखेड़ा में लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से किए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कन्या-पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि आने वाले एक वर्ष में मल्हारगढ़ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के माध्यम से हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचेगा। इससे किसानों को बिजली की समस्या से भी राहत मिलेगी और सीधे चंबल नदी का पानी खेतों तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था कि नदियों को आपस में जोड़ा जाए ताकि कोई भी क्षेत्र सूखा न रहे और प्राकृतिक बाढ़ पर भी नियंत्रण हो सके। देश में नदी जोड़ो परियोजना के तहत कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि का लाभ भी सभी पात्र किसानों को मिल रहा है। सरकार द्वारा गरीबों को आवास उपलब्ध कराकर उन्हें सम्मानजनक जीवन देने का कार्य किया गया है।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने 2 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से लोध से भूखी बुजुर्ग व्हाया बर्डियाफंटा मार्ग का भूमिपूजन एवं 6 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से लच्छाखेड़ी से ईशाकपुरा बांसखेड़ी फंटा पहुंच मार्ग (व्हाया रठाना) का लोकार्पण किया। उन्होंने 91 लाख 13 हजार रुपये की लागत से रूपावली से भटाना मार्ग का लोकार्पण किया गया। साथ ही 65 लाख रुपये की लागत से आयुष्मान आरोग्य मंदिर पालड़ी का भी लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम कमालपुरा, बिलात्री एवं राणाखेड़ा में आंगनवाड़ी भवनों का लोकार्पण तथा ग्राम पंचायत बिलात्री में मांगलिक भवन का भूमिपूजन किया। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने नागरिकों से आव्हान किया कि सभी स्वदेशी वस्तुओं का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। गांवों की जिम्मेदारी लें, साफ-सफाई पर ध्यान दें और बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए प्रेरित करें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है और 20 से अधिक मेडिकल कॉलेज प्रारंभ हो चुके हैं। स्कूलों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture