Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उज्जैन जिले में प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण संपन्न

16 मार्च 2026, उज्जैन: उज्जैन जिले में प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण संपन्न – ग्राम पंचायत मड़ावदा  (तहसील खाचरौद , जिला उज्जैन)  में प्रस्फुटन  समितियों  का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि गांव के प्रगतिशील कृषक श्री राम नारायण शर्मा,विशेष अतिथि सरपंच प्रतिनिधि श्री कमल  गुजराती,  के अलावा   ग्राम पंचायत के सचिव श्री सुरेश जोशी, सह सचिव श्रीमती मीनाक्षी रावल, जन अभियान परिषद के परामर्शदाता श्री जय नारायण  शर्मा,  समिति के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश   पाटीदार, श्री जीवन सोलंकी, सुश्री रेणुका चौधरी, सदस्य तथा नवांकुर  सखियां श्रीमती ज्योति भाटी, श्रीमती सोनाली भवरासा एवं  गांव के गणमान्य, किसान आदि उपस्थित थे।

नवांकुर संस्था वासुदेव इंटीग्रेटेड कृषक उत्थान अनुसंधान संस्थान के अध्यक्ष एवं प्राकृतिक कृषि विशेषज्ञ डॉ योगेंद्र कौशिक अजडावदा (उज्जैन) द्वारा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर योजना अनुसार सेक्टर 1   का कार्यक्रम ग्राम पंचायत मड़ावदा (तहसील खाचरोद, जिला उज्जैन) “प्रस्फुटन  समितियों  का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण”  (प्रस्फुटन शक्ति संचयन अभियान) में उपस्थित जन को प्राकृतिक खेती ही भारत का भविष्य है, इससे मानव,मृदा और पर्यावरण के स्वास्थ्य की रक्षा होती है । उपस्थित सदस्यों, नवांकुर सखियों  बीच को प्राकृतिक खेती के पांच आयामों को विस्तार से समझा कर कहा की प्राकृतिक उत्पाद से हम अपने परिवार , समाज, जिला, प्रदेश और देश को गुणवत्ता युक्त खाद्यान्न, सब्जियां आदि उपलब्ध करा सकते हैं।

 अरुणोदय सर्वेश्वरी लोक कल्याण समिति के कृषक उत्पादक समूह  एफपीओ के फैसिलिटर श्री जितेश दुबे ने किसानों को एफपीओ  के माध्यम से मूल्य संवर्धन और ब्रांडिंग करके, ई- मंडी/ऑनलाइन विक्रय करने से अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है, विषय पर गंभीरता से प्रकाश डाला । परामर्शदाता श्री जय नारायण शर्मा   ने मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की जनहित की योजनाएं एम एस डब्ल्यू एवं बी एस डब्ल्यू के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं का कौशल विकास, जनहितैषी योजनाओं में सहभागिता संभव है । अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण किए गए । आभार प्रदर्शन नवांकुर संस्था  ‘ विकास’  के प्रतिनिधि श्री अभिषेक विश्वकर्मा द्वारा किया गया ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें