Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरियाणा के कृषि, बागवानी, डेयरी क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने के लिए कनाडा प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ में

16 जून 2022, चंडीगढ़ । हरियाणा के कृषि, बागवानी, डेयरी क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने के लिए कनाडा प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ में – हरियाणा राज्य के कृषि, बागवानी, डेयरी व मत्स्य पालन के क्षेत्रों में विकास को और बढ़ावा देने के लिए कृषि मंत्री श्री जे.पी.दलाल ने कनाडा के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर इन क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

कैनेडियन दूतावास के कौंसल जनरल श्री पैट्रिक हेबर्ट व कृषि व्यापार आयुक्त श्री अखिल चौधरी ने आज  यहां कृषि मंत्री से बातचात करते हुए कहा कि कनाडा में बागवानी को बढ़ावा देने की जरूरत है,  इसीलिए बागवानी विश्वविद्यालयों के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने बाद पाठ्यक्रम तैयार किए जाएंगे।

श्री हेबर्ट ने कहा कि हम हरियाणा राज्य के साथ अपने व्यापार संबंधों का अधिक विस्तार करना चाहते हैं। एऐसे में सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान और एमओयू पर हस्ताक्षर करना और विश्वविद्यालयों के साथ साझेदारी  दोनों के लिए फायदेमंद होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री दलाल ने कहा कि हरियाणा राज्य मधुमक्खी पालन और आलू  की खेती में भी नई -नई तकनीक पर काम करना चाहेगा। हरियाणा पहले से ही इज़राइल के साथ मिलकर काम कर रहा है और इसी तरह कनाडा के साथ मिलकर कृषि, बागवानी आदि क्षेत्रों में नई तकनीक पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य देश को सबसे अधिक अनाज देने वाले पहले तीन राज्यों में शामिल है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस अवसर पर उद्यान विभाग के महानिदेशक श्री अर्जुन सैनी, पशुपालन विभाग के महानिदेशक श्री बी एस लोरा सहित अन्य अधिकारी  मौजूद रहे।

महत्वपूर्ण खबर: मध्य प्रदेश में किसान 31 जुलाई तक करा सकेंगे खरीफ फसल बीमा