Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मंडी में खरीदी शुरू, पहले दिन इतना रहा चने का मुर्हूत भाव

08 मार्च 2025, भोपाल: मंडी में खरीदी शुरू, पहले दिन इतना रहा चने का मुर्हूत भाव – मध्यप्रदेश के खरगोन की मंडी में किसानों से खरीदी का काम शुरू हो गया है। इस खरीदी का शुभारंभ करने के लिए विधायक बालकृष्ण पाटीदार के साथ ही कलेक्टर भव्या मित्तल और कपास व्यापारी मौजूद रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की आनंद नगर कपास मंडी में पहले दिन डालर चने के लगभग 800 वाहनों की मण्डी में आवक हुई है और डालर चने का मुहूर्त भाव 10 हजार 121 रुपये प्रति क्विंटल रहा। विधायक पाटीदार ने डालर चना की मण्डी में खरीदी का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस व्यवस्था से खरगोन जिले के किसानों को लाभ होगा। अब तक यहां के किसानों को डालर चना बेचने के लिए धामनोद या इंदौर जाना पड़ता था। खरगोन की कपास मण्डी में डालर चने की खरीदी प्रारंभ हो जाने से खरगोन के किसानों को धामनोद एवं इंदौर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें खरगोन में ही डालर चने का अच्छा भाव मिल जाएगा। इस व्यवस्था से खरगोन के व्यापारियों को भी लाभ होगा। उल्लेखनीय है कि खरगोन की कपास मण्डी में पहली बार डालर चने के खरीदी की व्यवस्था की गई है। इससे जिले के किसानों को डालर चना की खेती करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com