राज्य कृषि समाचार (State News)

नेपानगर उपचुनाव में ड्यूटी करने वालों की बसें हुई रवाना

03 नवम्बर 2020, खरगोन। नेपानगर उपचुनाव में ड्यूटी करने वालों की बसें हुई रवाना बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा में होेने वाले उपचुनाव को लेकर बुरहानुपर जिले की कलेक्टर की मांग पर खरगोन जिले के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अपर कलेक्टर श्री एमएल ने बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे जिले से सारणी अनुसार स्थानों से 10 बसें 300 कर्मचारियों को लेकर बुरहानपुर रवाना हुई। कोविड-19 महामारी के चलते नेपानगर उपचुनाव में जाने वाले कर्मचारियों को प्रशासन द्वारा संक्रमण से बचाव के लिए सभी कर्मचारियों एवं बसों को सेनेटाईज किया गया। साथ ही कर्मचारियों को मास्क व हैंड गलब्स भी दिए गए। अपर कलेक्टर श्री कनेल ने बताया कि यह बसें खरगोन व भगवानपुरा विधानसभा के कर्मचारियों के लिए नवग्रह मेला मैदान, भीकनगांव के कर्मचारियों के लिए एसडीएम कार्यालय के सामने भीकनगांव तथा बड़वाह व महेश्वर विधानसभा के कर्मचारियों के लिए नगर पालिका बड़वाह में लगाई गई थी।

महत्वपूर्ण खबर : एमएसपी पर धान खरीद 2 करोड़ मीट्रिक टन के पार

Advertisements