State News (राज्य कृषि समाचार)

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तीन वर्ष पूर्ण होने पर इंदौर में 15 सितम्बर को वृहद कार्यक्रम  

Share

14 सितम्बर 2023, इंदौर: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तीन वर्ष पूर्ण होने पर इंदौर में 15 सितम्बर को वृहद कार्यक्रम – प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाय) के क्रियान्वयन के तीन सफल वर्ष पूरे होने के अवसर पर मत्स्य पालन विभाग भारत सरकार द्वारा 15 सितंबर 2023 को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर इंदौर में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (एनएफडीबी) हैदराबाद के समन्वय से हो रहा है। यह कार्यक्रम मत्स्य पालन और जलीय कृषि क्षेत्र के मछुआरों, मछली किसानों, उद्यमियों, अन्य हितधारकों, सरकारी अधिकारियों और उत्साही प्रतिभागियों को एक साथ लाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पीएमएमएसवाई की उपलब्धियों और भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग द्वारा कार्यान्वित विभिन्न अन्य योजनाओं को प्रदर्शित करना है। इस कार्यक्रम में भारत में मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार के पिछले नौ वर्षों के योगदान और उपलब्धियों की जानकारी दी जायेगी।

कार्यक्रम में विशेष रूप से केन्द्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री पुरषोत्तम रूपाला, केन्द्रीय राज्य मंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी डॉ. संजीव कुमार बालियान, केन्द्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी तथा सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन, मध्यप्रदेश के मत्स्य पालन और जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट उपस्थित रहेंगे और कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे। इस आयोजन में मुख्य रूप से केन्द्र सरकार के सचिव मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय डॉ. अभिलक्ष लिखी (आईएएस), केन्द्र सरकार के संयुक्त सचिव श्री सागर मेहरा तथा सुश्री नीतू प्रसाद शामिल होंगे। इसी तरह एनएफडीबी के मुख्य कार्यकारी डॉ. एल. नरसिम्हा मूर्ति और उप महानिदेशक (मत्स्य) आईसीएआर डॉ. जे.के. जेना आदि भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements