Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रैक पॉइंट से यूरिया की निगरानी

15 दिसंबर 2021, छिंदवाड़ा । रैक पॉइंट से यूरिया की निगरानी – उप संचालक कृषि श्री जितेंद्र सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व छिंदवाड़ा श्री अतुल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से उर्वरक रेक पॉइंट छिंदवाड़ा का निरीक्षण किया गया।

रैक पॉइंट से कोरोमंडल कंपनी की यूरिया 2150 मेट्रिक टन का जिले में वितरित हो गयी है। चंबल फटिलाईजर कंपनी का 3050 मेर्टिक टन यूरिया जिले में परिवहन किया जा रहा है। रैक पॉइंट से यूरिया परिवहन की उचित व्यवस्था बनाने हेतु कंपनियों के ट्रांसपोर्टरों को यूरिया उर्वरक तत्काल समितियों, निजी क्षेत्रों में परिवहन हेतु कहा गया है ताकि कृषकों को यूरिया समय पर उपलब्ध हो सके। शीघ्र जिले में एनएफएल कंपनी की एक रैक आने की संभावना है । जिले को लगातार यूरिया प्राप्त होने से कृषक आवश्यकता अनुसार संतुलित मात्रा में यूरिया का उपयोग कर सकते हैं। वर्तमान में सरकारी एवं निजी क्षेत्र में 7250 मेट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है।