Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जल संरक्षण और सिंचाई परियोजनाओं पर बड़ी बैठक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की केंद्रीय मंत्री पाटिल से चर्चा

26 जून 2024, भोपाल: जल संरक्षण और सिंचाई परियोजनाओं पर बड़ी बैठक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की केंद्रीय मंत्री पाटिल से चर्चा – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली स्थित श्रम शक्ति भवन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल, राज्यमंत्री श्री वी. सोमन्ना, और श्री राज भूषण चौधरी से मुलाकात की। इस भेंट के दौरान प्रदेश से संबंधित सिंचाई परियोजनाओं और जल संरक्षण कार्यक्रमों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन-बेतवा परियोजना और पार्बती-कालीसिंध-चंबल परियोजना की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी साझा की और इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से इन परियोजनाओं के लिए विशेष सहयोग की भी मांग की।

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ मेले के लिए भी केंद्र सरकार से विशेष सहयोग का अनुरोध किया। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री संजय शुक्ला सहित केंद्रीय मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com