राज्य कृषि समाचार (State News)

अरहर की ‘भीमा’ किस्म से बढ़ेगी उपज, उकठा रोग से सहनशील और कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन  

12 अगस्त 2026, भोपाल: अरहर की ‘भीमा’ किस्म से बढ़ेगी उपज, उकठा रोग से सहनशील और कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन – मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में दलहनी फसलों का रकबा बढ़ाने और किसानों को खेती की उन्नत तकनीकों से जोड़ने किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा ‘दलहनों में आत्मनिर्भरता मिशन’ योजना के अंतर्गत किसानों के खेतों पर अरहर की उन्नत एवं रोग-प्रतिरोधी किस्म ‘भीमा (जीआरजी-152)’ के अग्रिम पंक्ति का प्रदर्शन किया जा रहा है।

इस योजना के अंतर्गत विकासखंड पाटन के ग्राम मोहला के प्रगतिशील कृषक श्री कमलेश ठाकुर ने किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के तकनीकी निर्देशन में अरहर फसल की बुआई की है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अधिकारियों की टीम ने ग्राम मोहला में कृषक कमलेश ठाकुर के खेत में अरहर की फसल का अवलोकन कर फसल के स्वास्थ्य, वृद्धि और कीट प्रबंधन का जायजा लिया तथा सामयिक कृषि सलाह दी।

अनुविभागीय कृषि अधिकारी पाटन डॉ इंदिरा त्रिपाठी ने बताया कि अरहर की यह किस्म उकठा जैसे प्रमुख रोगों के प्रति सहनशील है और परंपरागत किस्मों की तुलना में कम लागत में बेहतर उत्पादन देने की क्षमता रखती है। निरीक्षण दल में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती सीमा राउत एवं कृषि विस्तार अधिकारी देवआनंद सिंह उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture