राज्य कृषि समाचार (State News)किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)

भीकम सिंह ने प्राकृतिक खेती में फसल विविधीकरण से लिया लाखों का मुनाफा

08 सितम्बर 2025, विदिशा: भीकम सिंह ने प्राकृतिक खेती में फसल विविधीकरण से लिया लाखों का मुनाफा –  विदिशा जिले की कुरवाई तहसील के ग्राम ईसाखेड़ी के किसान श्री भीकम सिंह कुशवाहा ने प्राकृतिक खेती को फसल विविधीकरण के साथ अपनाकर लाखों का मुनाफा प्राप्त किया है। भीकम सिंह ने मात्र दो एकड़ में फसल विविधीकरण के साथ प्राकृतिक खेती को अपनाया है।

किसान श्री भीकम सिंह ने बताया कि प्राकृतिक खेती करने से उन्हें कम लागत में अधिक मुनाफा प्राप्त हो रहा है और रसायन मुक्त सब्जी एवं फल खाने से स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बंजर भूमि को प्राकृतिक खेती के माध्यम से उपजाऊ बनाया है। पारंपरिक रासायनिक खेती की समस्याओं से जूझने के बाद उन्होंने आत्मा परियोजना के माध्यम से नई तकनीकी अपनी जिससे उनकी आई बड़ी और भूमि की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ।

किसान श्री भीकम सिंह ने अपने खेत पर कृषि फसलों के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों की खेती भी करते हैं। अपनी जमीन में उन्होंने फसल सब्जी एवं फलों की खेती करके फसल विविधिरण का उत्तम उदाहरण पेश कर रहे है। अपनी जमीन के थोड़े-थोड़े हिस्से में सभी प्रकार की फसलों एवं लगाया है जिनमें सोयाबीन , मक्का, मिर्च, अदरक, नींबू, आम, पपीता, बैगन और बादाम शामिल हैं। किसान श्री भीकम सिंह बताते हैं कि वह अपनी सभी प्रकार की फसलों में केवल प्राकृतिक खाद जैसे बीजामृत, जीवामृत, घन जीवामृत,  नीमास्त्र  जैसे प्राकृतिक घटक का ही उपयोग करते हैं। फसलों में लगने वाले विभिन्न प्रकार के रोग, कीट एवं बीमारियों का उपचार अग्नियास्त्र, ब्रह्मास्त्र, नीमास्त्र आदि के द्वारा करते हैं।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement