राज्य कृषि समाचार (State News)

भाटखेडी गांव प्राकृतिक खेती की और अग्रसर

07 मार्च 2026, देवास(कृषक जगत): भाटखेडी गांव प्राकृतिक खेती की और अग्रसर – किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के सबमिशन आंन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा ) के तहत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषको को प्रशिक्षण के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है। ऐसा ही प्रशिक्षण विकासखंड देवास के ग्राम भाटखेड़ी में आयोजित किया गया। परियोजना संचालक आत्मा श्री एम एल सोलंकी ने बताया आत्मा अंतर्गत किये जा रही गतिविधियों में कृषक उत्साह से भाग ले रहे हैं।

प्रशिक्षणो में प्राकृतिक खेती एवं नरवाई प्रवन्धन पर अधिक जानकारी दी जा रही है। ग्राम में सम्पन्न कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती, देसी गाय के गोबर और गोमूत्र का उपयोग, जीवामृत, घन जीवामृत, बीजामृत का प्रयोग बताया गया। कार्यक्रम में जिले के चयनित कृषक,कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ आर पी शर्मा ,विकासखंड तकनीकी प्रबंधक आत्मा श्री रोहित यादव ,सम्रद्ध खेती प्रोग्राम के श्री अनिल कुमार ठाकूर ,इफको एरिया मैनेजर श्री राजेश पाटीदार, सहायक तकनीकी प्रवन्धक आत्मा श्री अंतिम बासुरे, कु.शिवानी जयसवाल, सरपंच श्री पूनमचंद भण्डारी सहित कृषक उपस्थित थे I

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements